जौनपुर, माध्यमिक शिक्षक संघ नवीन ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन
Jaunpur Update News
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में शिक्षकों का एक दल मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक से मिला।
इस मौके पर 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुये श्री यादव ने कहा कि सत्यापन हो चुके आयोग चयनित शिक्षकों का वेतन शीघ्र दिया जाय। आयोग चयनित शिक्षकों के पैनल पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्रबन्धक के लिये पत्र शीघ्र निर्गत किया जाय। प्रवक्ता/सहायक अध्यापक के 10 वर्ष की सेवा पर चयन वेतनमान सामान्य रूप से समयबद्ध किया जाय।
शिक्षक कर्मचारियों के वेतन से एनपीएस के तहत सितम्बर 2020 तक की गयी कटौती को उनके प्रान खाते में तत्काल भेजा जाय। जीपीएफ की भांति एनपीएस का भी सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित रजिस्टर विद्यालयों द्वारा बनाया जाय। पूर्व अधिकारी द्वारा आदेशित विवादरहित फाइलों का निस्तारण शीघ्र किया जाय।
इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज मड़ियाहूं के शिक्षकों का दो माह से वेतन नहीं मिल रहा है जिससे शिक्षक समुदाय में भारी आक्रोश व्याप्त है।
ज्ञापन देने के दौरान शिक्षक नेता धर्मेन्द्र यादव के साथ जिला संयोजक राजेश कुमार, जिला मंत्री शैलेन्द्र कुमार, अवनीश मौर्य, राजकेशर यादव, कमल नयन, नागेन्द्र कुमार, रामसूरत वर्मा सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।