जौनपुर, अखिलेश बनाये गये अटेवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष
Jaunpur Update News
जौनपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक मंगलवार को नगर के कैम्प कार्यालय पर हुई जहां नवचयनित वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव को संगठन के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान श्री यादव ने संगठन के सभी साथियों से वादा किया कि हम पुरानी पेंशन बहाली व निजीकरण के विरोध में सड़क से लेकर सदन तक अटेवा के साथ लड़ाई लड़ने के लिए हर कदम पर तैयार हैं।
जिला महामंत्री सन्दीप चौधरी ने कहा कि अटेवा पेंशन बचाओ मंच पेंशन बहाली के लिए कल संघर्ष कर रहा था जो वर्तमान में भी जारी है और कानून सुधार तक भी जारी रहेगा। जिला मीडिया प्रभारी इंदु प्रकाश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार को शिक्षक कर्मचारी हित के लिए हर हाल में नया अध्यादेश लाना होगा।
इस अवसर पर वाराणसी स्नातक निर्वाचन खण्ड से एमएलसी प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश गुप्त, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय, जिला संयोजक चन्दन सिंह, बरसठी ब्लाक अध्यक्ष रत्ती लाल निषाद, मुफ्तीगंज ब्लाक अध्यक्ष शशि राय, जलालपुर ब्लाक अध्यक्ष शान्त सिंह, विनोद यादव, टीएन यादव, लालचन्द, यादवेंद्र, विनय वर्मा सहित तमाम साथी उपस्थित रहे ।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।