जौनपुर, राजस्व डाककर्मी के ऊपर जानलेवा हमला, 8 की संख्या में बाइक पर थे सवार हमलावर
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील में चैनमैन के पद पर तैनात राजेश सिंह जो राजस्व विभाग के डाक सम्बन्धी काम करता है, का आरोप है कि लेखपाल राकेश बहादुर सिंह का चालक शिवानन्द लेखपाल की अनुपस्थिति का फायदा उठाने के चक्कर में गलत तरीके से हाजिरी रजिस्टर में हस्ताक्षर बनाता है और डाक रिसीव करना चाहता है जिसके चलते उनके बीच कई बार नोक-झोक भी हो चुकी है।
डाककर्मी ने बताया कि जब वह तहसील से कामकाज निपटाकर अपने घर मड़ियाहूं की तरफ जा रहा था तो मछलीशहर से साढ़े 3 किलोमीटर दूर कोठारी मोड़ पर 8 की संख्या में शिवानंद अपने गुर्गों द्वारा जो असलहा और धारदार हथियारों से लैस थे, घेर लिया और जान से मारने की नियत से बाइक पर रोकने की कोशिश किया।
इसी बीच कुछ लोगों द्वारा आगे से ओवरटेक करके घेर लिया। चैनमैन राजेश उन लोगों से अपनी जान बचाते हुए सड़क के किनारे मोटरसाइकिल सहित गड़हे में गिर पड़ा। इतने में आस पास के लोगों के इकट्ठे होने पर हमलावर फरार हो गए।
भयभीत राजेश ने 112 नम्बर पर पुलिस को सूचना देते हुये तहसील आकर उपजिलाधिकारी को घटना की जानकारी दिया। दूसरे दिन उपजिलाधिकारी ने लेखपाल सहित उसके चालक शिवानंद को बुलाकर आपस में बात करने और मामले को शांत करने की बात कही जबकि पीड़ित राजेश का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा मेरे ईमानदारी से काम करने और यहाँ से हट जाने की वजह से ऐसा किया जा रहा है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।