जौनपुर, शीतला चौकियां धाम में 5 वें दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब
चौकियां धाम, जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था के केंद्र मां शीतला चौकियां धाम में शारदीय नवरात्र के 5वें दिन भी भक्तों का भारी भीड़ जनसैलाब उमड़ा हुआ था। मंदिर परिसर को सुबह 4 बजे आरती पूजन करने के बाद दर्शनार्थियों के लिए कपाट खोला गया।
हालांकि कोरोना महामारी को देखते हुए दर्शनार्थियों को मंदिर में प्रवेश वर्जित होने के कारण परिसर के बाहर से ही दर्शन पूजन कराया जा रहा है। भारी भीड़ के चलते कुछ परिवार छोटे बच्चे आज मंदिर पर खो गए थे। परिवारजन को असुविधा न हो, इसलिए मंदिर परिसर में बने कंट्रोल रूम से छूटे बच्चों को बैठा लिया गया था।
सभी बच्चों को सकुशल मंदिर परिवार और पुलिस प्रशासन की सहायता से बच्चों को परिवार वालों को सौंप दिया। वहीं भारी भीड़ के चलते मंदिर परिसर क्षेत्र में भी सोशल डिस्टेंसिंग का कुछ अता-पता नहीं था।
लोग एक-दूसरे के साथ लाइन में खड़े होकर बारी-बारी से दर्शन-पूजन कर रहे थे। शीतला चौकिया चौकी प्रभारी विनोद अंचल, विजय गौड़ समेत अनेक थाने की पुलिस व पीएसी बल के जवान मौजूद थे।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।