• Breaking News

    जौनपुर। मल्हनी उपचुनाव : नामांकन 9 को, तैयारियां पूरी | #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
     
    जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम डीके सिंह ने बताया है कि मल्हनी विधानसभा के उपनिर्वाचन की प्रक्रिया के तहत 9 अक्टूबर से शुरु  हो रहे है। नामांकन कार्य को सम्पन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गयी है। सुरक्षा का मुकम्मल इन्तजाम रहेगा। नामांकन कलक्ट्रेट अवस्थित रिटर्निंग आफिसर/उप जिलाधिकारी सदर के कक्ष संख्या-12 में सम्पादित होगी। नामांकन पत्रों का दाखिला पूर्वान्ह् 11 बजे अपरान्ह् 3 बजे तक की जायेगी। नाम निर्देशन पत्रों को  आगामी 16 अक्टूबर तक अवकाश दिवसों को छोड कर जमा की जा सकेगी।

    08102020JNP04


    डीएम ने नामांकन प्रक्रियाओं के जानकारी के पूर्ण विवरण में बताया कि इस विधानसभा के निर्वाचन हेतु अभ्यर्थी की आयु 25 वर्ष होनी चाहिये तथा उसका नाम उत्तर प्रदेश के किसी भी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में सम्मिलित होना चाहिये। नाम निर्देशन पत्र प्रारु प 2(ख) में प्रस्तुत किया जायेगा। एक अभ्यर्थी अधिकतम 4 सेट में नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकता है। 

    एसपी राजकरन नैय्यर ने कहा कि सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के लिए सोशल मीडिया स्थल बना दी गई है जिसके द्वारा सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि किसी के द्वारा भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न डालें, आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक के बाद डीएम, एसपी ने अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट तहसील गेट से नामांकन कक्ष तक का निरीक्षण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर उपस्थित रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad