जौनपुर। डीएम ने जांच कर वित्तविहीन शिक्षकों का नाम मतदाता सूची से हटाने का दिया फरमान |#JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर। वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है। जिलाधिकारी डीके सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक, खण्ड विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी/ नोडल अधिकारी को माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष सुधांशु शेखर त्रिपाठी की शिकायत को संज्ञान में लेकर फर्जी वित्तविहीन शिक्षकों का नाम जांच पड़ताल करके मतदाता सूची से हटाने का फरमान जारी कर दिया है।
माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष और वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी रमेश सिंह ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों के अधिकार का हनन किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। श्री सिंह ने यह भी कहा कि यह सारा खेल सत्ता के इशारे पर किया जा रहा है। वित्तविहीन शिक्षक एवं अन्य शिक्षक सत्ता के इशारे को भली भांति समझ रहे हैं और सत्ता से गठजोड़ करने वाले प्रत्याशी को सदन में न भेजने का पहले से ही मन बना लिये है, क्योंकि उन्हें मालूम है कि सत्ता के गठजोड़ से जीतने वाला प्रत्याशी सदन में उनकी बातों और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर नहीं उठा पाएगा वह सिर्फ सत्ता की कठपुतली बना रहेगा।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।