Bihar Election 2020: बिहार में आज सियासी गर्मी चरम पर, CM नीतीश के साथ PM मोदी तो तेजस्वी संग राहुल गांधी की रैलियां
विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में आज सियासी गर्मी चरम पर है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) तो महागठबंधन (Mahagathbandhan) की ओर से कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पहली एक्चुअल रैलियां करने आ रहे हैं। पीएम मोदी 28 अक्टूबर के पहले चरण के मतदान के लिए डेहरी ऑन सोन (रोहतास) से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वे गया और भागलपुर में भी रैलियां करेंगे। राहुल गांधी भी शुक्रवार को नवादा के हिसुआ और भागलपुर के कहलगांव में रैलियों को संबोधित करेंगे। खास बात यह भी है कि प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) मंच साझा करेंगे तो राहुल गांधी के साथ महागठबंधन (Grand Alliance) के मुख्यमंत्री चेहरा (CM Face) व राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) रहेंगे। आज रोहतास व कैमूर में मायावती (Mayawati) की चुनावी रैलियां भी हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बताया है कि वे शुक्रवार को बिहार में सासाराम, गया और भागलपुर में रैलियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे एनडीए के विकास के एजेंडे को जनता के सामने रखते हुए अपने गठबंधन के लिए आशीर्वाद मांगेंगे।
रैलियों में पीएम मोदी के साथ रहेंगे सीएम नीतीश
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोहतास और भागलपुर की रैलियों में पीएम मोदी के साथ रहेंगे। गया में प्रधानमंत्री के साथ जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता नेता ललन सिंह (Lalan Singh) और पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) रहेंगे।
राहुल गांधी की दो रैलियां, साथ करेंगे तेजस्वी यादव
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को नवादा के हिसुआ और भागलपुर के कहलगांव में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि नवादा में उनके साथ तेजस्वी यादव मंच पर मौजूद रहेंगे।
रोहतास व कैमूर में मायावती की रैलियां
शुक्रवार को मायावती भी दो चुनावी रैलियां करेंगीं। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती शुक्रवार को उपेंद्र कुशवाहा की अगुवाई वाली ग्रैंड यूनाइटेड सेक्युलर फ्रंट के लिए रोहतास और कैमूर में चुनावी रैलियां करेंगी।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।