जौनपुर, पीएचडी में प्रवेश के लिये इच्छुक छात्रों के साथ नहीं होने देंगे अन्यायः उद्देश्य
जौनपुर। पीएचडी प्रवेश परीक्षा में परास्नातक पाठ्यक्रम के अंतिम शैक्षणिक सत्र में अध्यनरत विद्यार्थियों को शोध पात्रता परीक्षा हेतु आवेदन करने की अनुमति प्रदान करने के संदर्भ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक उद्देश्य सिंह व जिला एसएफडी संयोजक कौतुक उपाध्याय के नेतृत्व में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुजीत जायसवाल को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि कुछ छात्रों का परास्नातक में थीसिस (शोध कार्य) के कारण अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया जा सका है। ऐसे में ये छात्र आवेदन से वंचित होंगे जो उचित नहीं है। छात्रों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
23 अक्टूबर को आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। ऐसे में आवेदन तिथि को बढ़ाया जाना चाहिए। यदि उक्त विषय को पूविवि प्रशासन संज्ञान में लेकर कोई निर्णय जल्द नहीं लेता है तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन को बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी पूविवि प्रशासन की होगी।
इसी क्रम में श्री उपाध्याय ने कहा कि बगल के ही दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध प्रवेश परीक्षा नियमावली के अनुसार भी अध्यनरत छात्रों को आवेदन करने की छूट है। इसके लिए उन्हें प्रवेश से पूर्व परीक्षा उत्तीर्ण कर अपेक्षित अर्हताएं पूरी करना आवश्यक है।
बता दें कि अधिकतर विश्वविद्यालयों में अध्यनरत छात्रों को आवेदन के लिए छूट प्रदान की गई है परन्तु पूविवि की नियमावली में ऐसा न होना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।