कुत्ते के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को रॉड से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद के विजयनगर थानाक्षेत्र की कैलाश नगर कॉलोनी में मंगलवार सुबह कुत्ता घुमाने के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। CO प्रथम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि कैलाश नगर कॉलोनी निवासी अतर सिंह अपने कुत्ते को टहलाने के लिए निकले थे। इसी दौरान उनके छोटे भाई रोबिन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
इसी विवाद में रोबिन ने सड़क पर पड़े रॉड को उठाकर अतर सिंह के सिर पर मार दिया। रॉड लगते ही अतर सिंह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सगे भाई नहीं थे मृतक व हत्यारोपी....
मृतक अतर सिंह और हत्यारोपी रोबिन सगे भाई नहीं है। बताया गया है कि रामचंद्र की पहली पत्नी से अतर सिंह है, जबकि दूसरी पत्नी से रोबिन है। रामचंद्र की दोनों ही पत्नी का देहांत हो चुका है। बताया गया है कि अतर सिंह रोबिन को तो अपना भाई समझता था, लेकिन रोबिन अतर सिंह को भाई नहीं मानता था और अक्सर उससे संपत्ति व किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करता रहता था।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।