जल्द आपके हाथों में आएगा Paytm का Credit Card, हर लेनदेन पर मिलेगा Cashback
कोरोना काल में डिजिटल लेनदेन काफी बढ़ा है। इसके मद्देनजर, ग्राहकों को ज्यादा सुविधाएं प्रदान करने के लिए डिजिटल भुगतान कंपनी Paytm ने सह-ब्रांडेड Credit Card तैयार करने की घोषणा की है। इसके जरिए देश में बड़े स्तर पर लोगों के पास खुद का Paytm Credit Card होगा।
हर लेनदेन पर मिलेगा Cashback
कंपनी ने अगले डेढ़ साल में इसके 20 लाख ग्राहक बनाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने कहा कि Paytm की भुगतान प्रणाली में Credit Card से भुगतान करने वालों को हर लेनदेन पर वह कैशबैक देगी। सह-ब्रांड Credit Card सहयोगी बैंक जारी करेगा।
इस आधार पर मिलेगा Card
ग्राहकों को यह Card उनके पारंपरिक क्रेडिट स्कोर और Paytm Aap पर उनकी खरीद गतिविधियों के आकलन के आधार पर दिया जाएगा। इस संदर्भ में पेटीएम लेंडिंग (कंपनी का ऋण कारोबार) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावेश गुप्ता ने कहा कि Paytm का लक्ष्य देश के आकांक्षी युवाओं और उभरते पेशेवरों को Credit Card के लाभ देने का है। इन Card को उन्हें 1 स्वस्थ वित्तीय जीवन की ओर आगे बढ़ने में मदद करने के लिहाज से डिजाइन किया गया है।
यह Credit Card के बाजार को भी बदलेगा। कंपनी ने कहा कि इस Credit Card के आवेदन से लेकर इसे जारी करने तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पूरी की जाएगी। इससे डिजिटल इकोनॉमी के माहौल में नए Credit Card यूजर्स को जोड़ने में मदद मिलेगी।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।