• Breaking News

    बिना अनुमति दाढ़ी रखने पर दरोगा निलंबित, चेतावनी के बावजूद सुधार न होने पर कार्रवाई

    बिना अनुमति लंबी दाढ़ी रखने  पर रमाला थाने में तैनात उप निरीक्षक इंतसार अली को निलंबित कर दिया गया है। सहारनपुर निवासी इंतसार अली उतरप्रदेश पुलिस में SI के पद पर भर्ती हुए थे। पिछले तीन साल से वह जिले में कार्यरत हैं। लॉकडाउन से पहले उन्हें रमाला थाने में तैनाती दी गई थी। पुलिस विभाग के नियमों के विपरीत लंबी दाढ़ी रखने को लेकर चर्चा में आए हैं। 

    SP अभिषेक सिंह ने बताया कि विभाग में मूंछ बिना अनुमति रख सकते हैं, लेकिन सिख समुदाय के पुलिसकर्मियों को छोड़कर अन्य सभी को दाढ़ी रखने के लिए विभागीय अनुमति लेनी होती है। एसआई इंतसार अली को दो बार विभागीय अनुमति लेने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया गया। लगातार विभागीय नियमों की अनदेखी के चलते एसआई को सस्पेंड कर दिया गया है। 

    एसआई इंतसार अली का कहना है कि वह नवंबर 2019 से ही अनुमति के प्रयास में लगा हुआ है, लेकिन अभी तक विभाग से अनुमति नहीं मिल सकी है। जल्द ही विभागीय प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad