• Breaking News

    जौनपुर, बलिया हत्याकाण्ड को लेकर पाल एकता मंच ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्रक

    जौनपुर। पाल एकता मंच के जिलाध्यक्ष सुनील पाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल जिलाधिकारी से मिलकर सूबे के मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित मांगों का पत्रक सौंपा। 

    पत्रक के माध्यम से मंच ने बलिया जिले में जय प्रकाश पाल की भरी पंचायत में दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या का विरोध किया। साथ ही इसके दोषियों को सजा दिलाने की मांग किया। 

    मंच ने कहा कि पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रूपया आर्थिक सहायता देते हुये आवासी पट्टे का आवण्टन किया जाय। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान दिलाने के साथ किसी एक सदस्य केा सरकारी नौकरी दी जाय। पीड़ित को कृषि योग्य भूमि का आवण्टन करते हुये बच्चों के आगे की पढ़ाई सरकारी खर्च पर करवायी जाय। 

    पीड़ित परिवार का बीमा करते हुये सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिये असलहा लाइसेंस दिया जाय। प्रतिनिधिमण्डल में अच्छे लाल पाल, रतन लाल पाल, महेश पाल, पंकज पाल, सुजीत पाल, जय प्रकाश पाल एडवोकेट, शिवशंकर पाल एडवोकेट, मनोज पाल, संतोष पाल, सुरेश पाल, नीलेश पाल, रामबचन पाल, मंगेश पाल, शिवशंकर पाल सहित तमाम लोग शामि रहे।

    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad