यमुना में बढ़ा अमोनिया का स्तर, दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत
नई दिल्ली, यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ने की वजह से बृहस्पतिवार शाम से राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत हो गई है। शुक्रवार सुबह पानी आया भी तो बेहद कम, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, जिन इलाकों में पानी आपूर्ति प्रभावित है, वहीं के लोगों से दिल्ली जल बोर्ड ने अपील की है कि वे पानी को पीने या खाना बनाने के काम में इस्तेमाल नहीं करें। जलबोर्ड का कहना है कि पानी में अमोनिया की मात्रा है, जिससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।

यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने से शोधन संयंत्र और सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र में काम चल रहा है। इसकी वजह से पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। परेशानी से बचने के लिए लोगों को पानी स्टोर करके रखना पड़ेगा और जरूरत के हिसाब से ही खर्च करना पड़ेगा, जिससे कोई दिक्कत न हो।
बताया जा रहा है कि दिल्ली के कई इलाक़े में लोगों को पीने के पानी की किल्लत अभी कुछ और दिन झेलनी पड़ेगी। यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा बढ़ जाने से दिल्ली के कई वॉटर प्लांट्स को बंद करना पड़ा है। इससे दिल्ली में पानी की किल्लत बढ़ सकती है। चंद्रावल और वजीराबाद प्लांट बंद होने से सवा दो सौ एमजीडी पानी की कमी हो गई है। बताया जा रहा है हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्रों से प्रदूषित पानी छोड़ने से यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा बढ़ी है।

शुक्रवार को नहीं होगी भागीरथी जल शोधन संयंत्र और सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र पानी की आपूर्ति
यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने से दिल्ली के कई इलाके में शुक्रवार सुबह जल आपूर्ति बाधित है। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि वार्षिक मरम्मत कार्य के लिए ऊपरी गंगा नहर इस समय बंद है और यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ गया है। इस वजह से भागीरथी जल शोधन संयंत्र और सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र से शुक्रवार सुबह पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है।
इन इलाकों में पानी आपूर्ति है प्रभावित
कोंडली विवेक विहार सीलमपुर शास्त्री पार्क ब्रह्मपुरी गांधी नगर सराय काले खां ओखला बदरपुर सरिता विहार वसंत कुंज महरौली ग्रेटर कैलाश साउथ एक्सटेंशन लोधी रोड काका नगर गोकुलपुरी सोनिया विहार करावल नगर बाबरपुर तिमारपुर दिलशाद गार्डन नंदनगरी शाहदरा लक्ष्मी नगर गीता कॉलोनी मयूर विहार
AD

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।