मोबाइल इंटरनेट स्पीड में पाकिस्तान, नेपाल और थाईलैंड से भी पीछे है भारत
नई दिल्ली। भारत मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में एशिया के कई मुल्कों- पाकिस्तान, नेपाल, थाईलैंड, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मालदीव आदि से पीछे है। स्पीड टेस्ट फर्म ओकला के मुताबिक, मोबाइल इंटरनेट स्पीड के ग्लोबल इंडेक्स में भारत 131वें नंबर पर है। ग्लोबल मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में ओकला ने 138 देशों के सितंबर महीने के आंकड़े जारी किए हैं।
भारत में औसत इंटरनेट स्पीड सिर्फ 12.07 एमबीपीएस ही है। पिछले महीने ही भारत इस रैंकिंग में दो पायदान और नीचे आ गया। पाकिस्तान इस सूची में 116वें नंबर पर है। पाकिस्तान में औसत इंटरनेट स्पीड 17.13 एमबीपीएस है। वहीं, नेपाल इस फेहरिस्त में 117वें पायदान पर है। दक्षिण एशियाई देशों में श्रीलंका में काफी अच्छी इंटरनेट स्पीड है। रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका में 19.95 एमबीपीएस औसत इंटरनेट स्पीड है।
ओकला की रिपोर्ट में साउथ कोरिया मोबाइल इंटरनेट स्पीड में पहले पायदान पर है। यहां औसत डाउनलोड स्पीड 121 एमबीपीएस है। दूसरे नंबर पर चीन है, जहां पर इंटरनेट स्पीड 113.35 एमबीपीएस है। वहीं, इस मामले में 7.26 एमबीपीएस के साथ अफगानिस्तान अंतिम पायदान पर है।
ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में भारत बेहतर
ओकला की रिपोर्ट में ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में भारत की स्थिति कुछ बेहतर है। इस सूची में भारत 70 वें पायदान पर है। पिछली रैंकिंग के मुकाबले भारत दो पायदान ऊपर आ गया है। भारत की ब्रॉडबैंड स्पीड 46.47 एमबीपीएस है। फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड डाउनलोड स्पीड के मामले में 226.60 एमबीपीएस की स्पीड के साथ सिंगापुर अव्वल है, जबकि दूसरे नंबर पर 210.73 एमबीपीएस के साथ हांगकांग है। ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में भारत- पाकिस्तान और नेपाल से बेहतर है।
2019 में ये थी स्थिति
भारत में अप्रैल 2019 में मोबाइल इंटरनेट डाउनलोड स्पीड 10.71 एमबीपीएस दर्ज की गई थी, जो कि जून 2019 में 10.87 एमबीपीएस हो गई थी। अगस्त 2019 में यह गिरकर 10.65 एमबीपीएस हो गई।
AD




No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।