महाराष्ट्र में कार पर गत्तों का ढेर गिरने से व्यक्ति की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक पुल से गुजर रहे ट्रक के पलट जाने के बाद उस पर रखा गत्तों का ढेर नीचे से गुजर रही कार पर गिर गया, जिससे कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार रात 10 बजे शहर की घोदबुंदेर सड़क पर वाघबिल नाका में हुई। उन्होंने बताया कि वाघबिल पुल पर एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। ठाणे आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि ट्रक पर लदा गत्तों का ढेर पुल के नीचे से गुजर रही कार पर गिर गया, जिससे कार की छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
उन्होंने बताया कि कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। अभी तक उसकी पहचान नहीं की जा सकी है। कार चला रहा 38 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कसारवाडावली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 A (लापरवाही के कारण मौत) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।