Breaking News :- दिल्ली में अब 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे स्कूल
दिल्ली में कोरोना के हालात में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है. ऐसी स्थिति में अनावश्यक बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है. इसलिए दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को 31 अक्टूबर तक बंद रखने का फैसला किया है. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय राजधानी में सभी स्कूल 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे.
इससे पहले दिल्ली सरकार ने पांच अक्टूबर तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया था. कहा जा रहा था कि स्कूल 21 सितंबर को खुल जाएंगे, लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने अपने फैसले में फिर से बदलाव किया. दिल्ली के सरकारी समेत, निगम, एनडीएमसी, दिल्ली कैंट से संबद्ध और निजी स्कूलों पर भी बंदी का यह आदेश लागू रहेगा और फिर 31 अक्टूबर के बाद ही यहां स्कूल खोलने पर फैसला लिया जाएगा.



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।