• Breaking News

    जौनपुर, ट्रेन पर चढ़ते समय युवक फिसलकर गिरा, हालत गम्भीर

    शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के माल गोदाम के समीप चलती ट्रेन में चढ़ते समय युवक ट्रेन से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने जीआरपी पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। 

    जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जनपद के हलिया तहसील के मानिगड़ा गाँव निवासी राहुल पुत्र बुद्धिमान अपने पिता के मौत की खबर सुनकर अहमदाबाद से साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर जा रहा था कि बुधवार की सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के गलत सूचना पर प्लेटफार्म पर उतरकर अपने घर जाने के लिए स्टेशन से बाहर निकला। 

    जब युवक को पता चला कि वह गलत जगह उतर गया तो वापस चलती साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में ट्रेन से हाथ फिसलने की वजह से ट्रेन से नीचे गिर गया जिसकी वजह से उसका एक पैर ट्रेन की चपेट में आने से कटकर अलग हो गया। 

    मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने जीआरपी पुलिस को सूचना देकर उपचार हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गम्भीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad