उत्तर प्रदेश में फिर दरिंदगी, नाबालिग लड़की से दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में भी नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि पीड़ित किशोरी 10वीं की छात्रा है।
पीड़िता के पिता ने दोनों युवकों के खिलाफ कोतवाली में दी नामजद तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात उसकी नाबालिग बेटी अपनी छोटी बहन के साथ छत पर बने कमरे में सो रही थी। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब 1.30 बजे बेटी के रोने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी और वह ऊपर कमरे में पहुंचा तो दोनों बेटियां डरी सहमी रो रही थीं। पूछताछ करने पर बड़ी बेटी ने बताया कि दो युवकों ने छत के रास्ते आकर उसे दबौच लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए छत के रास्ते से भाग गए। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।
इसके बाद पीड़िता के पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर कोतवाल केपी सिंह रात में ही पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और पीड़िता से पूछताछ करने के बाद दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।