उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर हाई ड्रामा के बाद राहुल गांधी, प्रियंका ने हाथरस में पीड़िता के परिवार से की मुलाकात
हाथरस: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यूपी के हाथरस में दलित युवती के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पीड़ित परिवार मिलने पहुंचे है. शाम 7.20 बजे राहुल गाधी और प्रियंका गांधी हाथरस पहुंचे. इस वक्त दोनों नेता पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रहे हैं. राहुल औऱ प्रियंका के साथ केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी और पीएल पुनिया भी हैं.
इससे पहले पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में एंट्री करने की अनुमति दे दी थी. पुलिस प्रशासन का कहना था कि राहुल और प्रियंका समेत 5 लोगों को हाथरस जाने की अनुमति दे दी है. लेकिन फिर भी काफी लंबे हंगामे के बाद राहुल गांधी और प्रिंयका गांधी को डीएनडी से आगे जाने दिया गया.
इससे पहले डीएनडी पर सैंकड़ों की संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी ने समझाया कि पुलिस ने उन्हें हाथरस जाने की अनुमति दे दी है और अब आप हमें आगे आने दें और पुलिस के साथ सहयोग करें. राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि पीएल पुनिया, गुलाम नबी आजाद, प्रमोद तिवारी को भी आगे जाने दें. लेकिन कार्यकर्ता नहीं हटे तो डीएनडी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने लाठीचार्ज किया.
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए. प्रियंका गांधी वाड्रा खुद जमीन पर पड़े कार्यकर्ता को उठाने के लिए गईं. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि पुलिस ने प्रियंका जी को भी लाठी मारी है.
राहुल गाधी और प्रियंका गांधी गाड़ी से बाहर आए और चोटिल पूर्व सांसद को देखा. इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वो यहां से नहीं जाएंगे. थोड़ी देर के हंगामे के बाद अब राहुल और प्रियंका डीएनडी से आगे निकल गए हैं. लेकिन डीएनडी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा अभी भी लगा हुआ है.



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।