• Breaking News

    चींटियों के घर में आने से जड़ी हैं कुछ मान्यताएं, लाल चींटियों से सावधान

     मान्यता है कि अगर घर में से चींटियां निकल रही हैं तो यह भी आपके जीवन में होने वाली किसी बात को लेकर संकेत है। घरों में चींटियों का निकलना हम आम बात समझकर उस पर गौर नहीं करते हैं लेकिन यह बहुत बड़ी घटनाओं के बारे में संकेत देती हैं। चींटियां घर में ऊपर की ओर जा रही है या नीचे के ओर जा रही हैं। इसके अलावा आपके घर में आई चींटियों को कुछ खाने को मिल रहा है या नहीं यह भी होने वाली कई घटनाओं पर केंद्रित होना माना जाता है।


    ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि कौन सी चींटियां हैं, लाल चींटी या काली चींटी। यह भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में काली चींटियां आ रही हैं तो सुख और ऐश्वर्य वाला समय आने के संकेत देती हैं। काली चींटियां सामान्य तौर घरों में चलती हुई दिखाई देती हैं। कई बार लोग काली चींटियों को शकर, आटा जैसे खाद्य पदार्थ भोजन के लिए डालते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि काली चींटियों को खाना खिलाना शुभ होता है। अगर चांवल के भरे बर्तन से चींटियां निकल रही हैं तो यह शुभ संकेत होते हैं। माना जाता है कि कुछ ही दिनों में आपकी धन वृद्धि होने वाली है। व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी होने जा रही है। काली चींटियां आने से भौतिक सुख वाली चीजों के लिए भी शुभ माना जाता है।

    लाल चींटियां घर में दिखे तो हो जाएं सावधान:

    मान्यता है कि अगर आपके घर में कहीं भी लाल चींटियां दिखाई देती हों तो सावधान हो जाएं। इसे बहुत अच्छा संकेत नहीं माना जाता। धार्मिक मान्यताओं पर गौर करें तो भविष्य की परेशानियों, विवाद, धन से खर्च होने के संकेत भी चींटियां देती हैं। अगर लाल चींटियां आपके घर आ रही हैं तो यह सभी अशुभ काम आपके साथ हो सकते हैं। लेकिन लाल चींटियां मुंह में अंडा लेकर घर से जाए तो यह अच्छे संकेत के रुप में देखा जाता है। चींटियों को खाने के लिए खाद्य पदार्थ डालना चाहिए। अगर चींटियां आपके घर में भूखी रहेंगी तो यह भी अशुभ संकेत माने जाते हैं।

    इस दिशा से आने वाली चींटियां शुभ:

    कुछ निश्चित दिशाओं से आपके घर चींटियां आती हैं तो आपके लिए यह शुभ संकेत हो सकता है। दरअसल काली चींटियां आपके घर में उत्तर दिशा से आती हैं तो आपके लिए शुभ संकेत होते हैं। इसके अलावा दक्षिण दिशा से आ रही हों तो यह भी फायदेमंद होगा। पूर्व दिशा से चींटियां आ रही हैं तो नकारात्मक सूचना आपके घर आ सकती है। पश्चिम दिशा से चींटियां आएंगी तो आपकी बाहर यात्रा के योग बन सकते हैं।


         
    ad

    ad




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad