जौनपुर, शुगर, ब्लड प्रेशर और हृदय रोग से पीड़ित व्यक्ति कोरोना से विशेष सावधानी बरतें-डा वी एस उपाध्याय #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
जौनपुर - लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा सेवा सप्ताह के छठे दिन अहियापुर में आशादीप हास्पिटल पर सोशल डिस्टेन्सिंग पालन करते हुए डायबिटीज जांच शिविर लगाया गया। जिसमें लगभग 186 लोगों की शुगर जांच किया गया। लोगों की जांच वरिष्ठ ह्रदय व डायबिटीज रोग विशेषज्ञ डॉ वी एस उपाध्याय ने किया।
संस्थाध्यक्ष सोना बैंकर ने लोगों का स्वागत किया। इस अवसर पर डा वी एस उपाध्याय ने जागरूक करतें हुए विस्तार से बताया कि भारत में कोरोना के मरीज़ तेजी से बढ़ रहे है।
वैसे तो कोरोना वायरस किसी को भी संक्रमित कर सकता है लेकिन उन लोगों को इससे ज्यादा खतरा है, जिन्हें पहले से ही कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है अथवा जो उम्रदराज हैं। आमतौर पर कोरोना संक्रमित मरीजों में 80 प्रतिशत में केवल माइल्ड लक्षण ही मिलते हैं। 15 प्रतिशत मरीजों में ही गंभीर बीमारी होती है और शेष पांच प्रतिशत में यह जानलेवा हो सकती है।
आगे उन्होंने कहा कि जो लोग उम्रदराज हैं या जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, गुर्दे के रोग व डायबिटीज है, उनमें कोरोना संक्रमण की वजह से गंभीर बीमार पड़ने या जान जाने का ज्यादा खतरा है। हालांकि ऐसे लोग थोड़ी अतिरिक्त सावधानी बरत कर इस खतरनाक संक्रमण से बच सकते हैं।
आगे उन्होंने कहा कि भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या बहुत अधिक है। डायबिटीज के मरीजों में रोग प्रतिरोधक क्षमता सामान्य लोगों से कम होती है। ब्लड में शुगर की मात्रा अधिक होने से वायरस के शरीर में जीवित रहने के आसार बढ़ जाते हैं।
इससे बचने के लिये जरूरी है कि ''मधुमेह और हृदय रोग से पीड़ित व्यक्ति अपनी दवाइयां कतई न छोड़ें, आम दिनों की तुलना में इस समय अपने स्वास्थ्य का ज्यादा ख्याल रखें, अपना रक्तचाप और ब्लड शुगर नापते रहें और उसे नियंत्रित रखें। भीड़भाड़ वाली जगह में जाने से बचें। लोगों से मिलना-जुलना कम करें। शारीरिक दूरी का सख्ती से पालन करें। नियमित व्यायाम करें पौष्टिक आहार लें, काढ़ा पीये व शुगर लेवल चेक करते रहें।
इस अवसर पर लायनेस अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, सचिव अनिल गुप्ता, ज़ोन चेयरमैन राम कुमार साहू, रीज़न चेयरमैन अशोक मौर्य, शकील अहमद, शत्रुघ्न मौर्य, परमजीत सिंह, अभिषेक बैंकर, सुभाष यादव, अवधेश मौर्य आदि उपस्थित रहे।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।