• Breaking News

    जौनपुर | पिकअप के धक्के से वृद्ध की मौत, बचाने में बस खड्ड में लटकी

    जौनपुर |  थाना क्षेत्र के बछुआर गांव के पास वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की शाम पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। उधर पिकअप से टक्कर बचाने में लखनऊ जा रही रोडवेज बस खड्ड में लटक गई। उसमें सवार यात्रियों में से चार घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक व परिचालक फरार हो गए। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।




    बछुआर गांव की नहर पुलिया के पास शाम करीब पांच बजे सुल्तानपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने सिगरामऊ बाजार से घर जा रहे साइकिल सवार उमाशंकर विश्वकर्मा (65) निवासी बरैंया को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप अनियंत्रित हो गया। उसी समय वहां पहुंची वाराणसी से लखनऊ जा रही काशी डिपो की बस के चालक ने पिकअप से टक्कर बचाने को अचानक हैंडल मोड़ दिया। इससे बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खड्ड में लटक गई। इससे बस में सवार चार यात्री मुख्तार अहमद व जायरा निवासी सुल्तानपुर, फिरदौस व फातिमा निवासी लखनऊ घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। साथ ही दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। मृत उमा शंकर विश्वकर्मा के स्वजनों की तहरीर पर पुलिस ने पिकअप चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad