• Breaking News

    जौनपुर-मीरजापुर हाईवे पर दौड़ेंगी 40 बसें#Jaunpurupdatenews

     जौनपुर लंबे समय से परिवहन निगम की बस सेवा से वंचित यात्रियों को नवरात्र में राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने नवरात्र से 40 बसों को सड़क पर उतारने की योजना बनाई है। अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है। जौनपुर से मीरजापुर हाईवे पर 50 बसों के संचालन का आदेश हैं। दोनों डिपो से 20-20 बसों का संचालन किया जाएगा।




    वर्तमान समय में जौनपुर डिपो द्वारा छह बसों का संचालन हो रहा है, जबकि मीरजापुर डिपो से दो बसें चल रही हैं। लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। निजी बसों से अधिक किराया वसूलने के कारण लोगों को आर्थिक चपत लग रही है। लुंबिनी-दुद्धी राजमार्ग स्थित जौनपुर-मीरजापुर के बीच कई स्थानों पर सड़क की हालत खराब होने से सीमित बसें चल रही हैं, इसके कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। लाकडाउन से पहले जौनपुर-मीरजापुर वाया भदोही मार्ग पर 18 बसों का संचालन किया जा रहा था। कोविड के कारण यात्रियों की संख्या कम होने से जौनपुर डिपो द्वारा छह बसें चलाई जा रही हैं। मीरजापुर डिपो की दो बसों का संचालन हो रहा है। 17 अक्टूबर से बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। शुरुआत में 20-20 बसें चलाई जाएंगी। यात्रियों की संख्या का आकलन करने के बाद बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad