दाऊद इब्राहिम पर कड़ी कार्रवाई, होगी प्रॉपर्टी की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी
भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम पर सरकार सख्त कार्रवाई करने जा रही है. महाराष्ट्र में उसकी प्रॉपर्टी की सबसे बड़ी नीलामी नवंबर में होने जा रही है. यह नीलामी स्मगलर्स ऐंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स एक्ट (SAFEMA) के तहत होगी. इसके तहत 10 नवंबर को दाऊद की 7 प्रॉपर्टी की नीलामी की जाएगी. कोरोना की वजह से यह नीलामी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा होगी.
यह दाऊद की प्रॉपर्टी की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी होगी. एक बार में उसकी करीब 7 प्रॉपर्टी नीलाम की जाएगी. इनमें से 6 प्रॉपर्टी महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के मुंबाके गांव में स्थित हैं.
इन प्रॉपर्टीज की होगी नीलामी
- 27 गुंठा जमीन-रिजर्व कीमत 2,05,800 रुपये
- 29.30 गुंठा जमीन-रिजर्व कीमत 2,23,300 रुपये
- 24.90 गुंठा जमीन-रिजर्व कीमत 1,89,800 रुपये
- 20 गुंठा जमीन- रिजर्व कीमत 1,52,500 रुपये
- 18 गुंठा जमीन-रिजर्व कीमत 1,38,000 रुपये
- 30 गुंठा जमीन के साथ मकान- रिजर्व कीमत 6,14,8100 रुपये
महाराष्ट्र में गुंठा जमीन मापने की एक ईकाई है. एक गुंठा 121 वर्ग गज या 1089 वर्ग फुट के बराबर होता है. बोली लगाने वालों को इन सभी प्रॉपर्टी को 2 नवंबर, 2020 तक देखने-परखने का मौका मिलेगा. कोरोना की वजह से उन्हें सभी जरूरी सुरक्षा जैसे सोशल डिस्टेंसिंग आदि का पालन करना होगा. पिछले साल SAFEMA ने मुंबई के नागपाड़ा स्थित एक फ्लैट की नीलामी की थी जिसे दाऊद की बहन दिवंगत हसीना पारकर का बताया जा रहा था.
साल 2017 में भी हुई थी नीलामी
इसके पहले साल 2017 में भी दाऊद इब्राहिम की मुंबई की संपत्ति 3.51 करोड़ रुपये में नीलाम हुई थी. इस नीलामी में लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और खूब ऊंची बोली लगाई थी. सबसे ऊंची बोली सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट (एसबीएटी) ने लगाई और दाऊद की संपत्ति के मालिक बन गए.
तब केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने मुंबई के पाकमोडिया स्ट्रीट स्थित दाऊद और उनके परिवार की तीन संपत्तियों में से एक को नीलाम करने के लिए निविदा मंगाई थी और बोली लगाने का आयोजन किया.
गौरतलब है कि हाल में पाकिस्तान ने एफएटीएफ की ग्रे सूची से बाहर निकलने की खातिर आखिरकार 88 प्रतिबंधित आतंकी समूहों और हाफिज सईद, मसूद अजहर तथा दाऊद इब्राहिम जैसे समूहों के आकाओं पर कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगा दिए हैं. साथ ही उनकी सभी संपत्तियों को जब्त करने और बैंक खातों को फ्रीज करने का आदेश दिया.
अपने यहां दाऊद इब्राहिम के मौजूद होने की बात को नकारने वाले पाकिस्तान ने पहली बार माना है कि दाऊद उसके यहां हैं. हालांकि 24 घंंटे के भीतर ही पाकिस्तान अपनी बात से मुकर गया था. 24 घंटे के अंदर ही पाकिस्तान ने दाऊद इब्राहिम की मौजूदगी को आधिकारिक तौर पर नकार दिया .



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।