• Breaking News

    कोरोना की चपेट में आए सिंगर कुमार सानू

    कोरोना वायरस ने दुनियाभर में अपने पैर पसार रखे हैं। इस वायरस का कहर महीनों बीत जाने के बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म इंडस्ट्री पर भी इस वायरस का प्रकोप देखने को मिला है। हाल ही में प्लेबैक सिंगर कुमार सानू कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुमार सानू अपने परिवार से मिलने के लिए अमेरिका के लॉस एंजिल्स रवाना होने वाले थे। जिसके पहले ही वो कोरोना संक्रमित हो गए जिससे अब उनका प्लान भी कैंसिल हो गया है।

    इस बात की जानकारी कुमार सानू के फेसबुक के जरिए दी गई है। कुमार सानू के Facebook page पर 1 पोस्ट साझा किया गया है। इस पोस्ट में लिखा है, 'दुर्भाग्यवश सानू दा (कुमार सानू) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कृपया उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करें, धन्यवाद।' खबरों के मुताबिक कुमार सानू मुंबई में जहां रहते हैं BMC ने उस बिल्डिंग के फ्लोर को सील कर दिया है।

    हाल ही में एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कुमार सानू ने बताया था कि पूरे लॉकडाउन भर वह लगातार काम करते रहे हैं। 9 महीने से वह अपने परिवार से नहीं मिले। उनको परिवार से मिलने लॉस एंजिल्स जाना था। कुमार सानू ने बताया था, 'मैं अपनी पत्नी सलोनी, बेटी शैनन और ऐनाबेल से मिलने के लिए बेकरार हूं। फाइनली 20 October को उनके साथ अपना बर्थडे मनाऊंगा।'

    वहीं कुमार सानू की पत्नी सलोनी ने बताया, 'अगर उन्हें ठीक लगा तो 8 November तक वो यूएस आएंगे। फिलहाल वह क्वारंटीन हैं। वह हम लोगों से मिलने के लिए बीते 9 महीने से तड़प रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वो नहीं आ पाएंगे तो आने वाले सारे त्योहार सेलिब्रेट करने पूरा परिवार उनके पास मुंबई आ जाएगा।'

    गौरतलब है कि इन दिनों कुमार सानू के बेटे जान सानू Big Boss के घर में हैं। इस बीच जान अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में जान ने बताया था कि जब उनकी मां 6 महीने की प्रेग्नेंट थीं तब उनके माता पिता का तलाक हो गया था। जन्म के बाद से ही जान अपनी मां के साथ ही रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी मां उनके लिए पिता के भी समान हैं।

    ad
    ad








    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad