• Breaking News

    जौनपुर। संगठन मजबूत होगा तो सत्ता शासन भी नहीं दबा पाएगा व्यापारियों का आवाज : इंदू सिंह |#Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News 
    जौनपुर। रविवार को मछलीशहर तहसील अंतर्गत मीरगंज बाजार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने कहा कि संगठन में एकता के ही माध्यम से व्यापार मंडल को सशक्त बनाया जा सकता है यदि बाजार के संपूर्ण व्यापारी व्यापार मंडल को एकता के साथ चलाएंगे तो मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि व्यापार मंडल अपने आप में सशक्त एवं मजबूत होगा और आपकी आवाज सत्ता शासन, अधिकारी दबा नहीं पाएंगे और आपकी एकजुटता के कारण कोई भी अपराधी व अवांछनीय तत्व बाजार की तरफ नजर उठाकर भी नहीं देख पाएगा। उन्होंने नवगठित इकाई को शपथ ग्रहण कराया।

    %25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%2582%25E0%25A4%2597%25E0%25A4%25A0%25E0%25A4%25A8%2B%25E0%25A4%25AE%25E0%25A4%259C%25E0%25A4%25AC%25E0%25A5%2582%25E0%25A4%25A4%2B%25E0%25A4%25B9%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A4%25BE%2B%25E0%25A4%25A4%25E0%25A5%258B%2B%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25A4%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25A4%25E0%25A4%25BE%2B%25E0%25A4%25B6%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25A8%2B%25E0%25A4%25AD%25E0%25A5%2580%2B%25E0%25A4%25A8%25E0%25A4%25B9%25E0%25A5%2580%25E0%25A4%2582%2B%25E0%25A4%25A6%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25BE%2B%25E0%25A4%25AA%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%258F%25E0%25A4%2597%25E0%25A4%25BE%2B%25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25AF%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25AA%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%25BF%25E0%25A4%25AF%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2582%2B%25E0%25A4%2595%25E0%25A4%25BE%2B%25E0%25A4%2586%25E0%25A4%25B5%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%259C%2B%2B%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%2582%25E0%25A4%25A6%25E0%25A5%2582%2B%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BF%25E0%25A4%2582%25E0%25A4%25B9%2B%2B%2523NayaSaberaNetwork

    समारोह को विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री आरिफ हबीब, जिला कोषाध्यक्ष उमेश चंद्र गुप्ता, राजेश सिंह, ध्रुव चंद गुप्ता, जीवन लाल अग्रहरी, राजेश अग्रहरी, बसंत अग्रहरी आदि ने संबोधित करते हुए नवगठित इकाई को अपना आशीर्वाद दिया। तत्पश्चात व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंद्रभान सिंह इंदू का जन्मदिन केक काटकर समारोह पूर्वक मनाया गया और उपस्थित जनों ने अपने नेता की दीर्घायु होने की कामना भी की।

    मीरगंज के महामंत्री अनिल कौशल ने बाजार की समस्याओं को रखा वहीं अध्यक्ष भोलानाथ कौशल ने आगंतुकों व मुख्यअतिथि का अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। विशिष्ट अतिथि गणों को भोलानाथ कौशल एवं महामंत्री अनिल कौशल ने संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में आमंत्रित पत्रकार बंधुओं को भी मुख्य अतिथि इंद्रभान सिंह इंदू ने स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मान किया।

    इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव कुमार गुप्ता एवं संचालन शंभू रतन उपाध्याय गांगेय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन नवगठित इकाई के अध्यक्ष भोलानाथ कौशल ने किया। इस अवसर पर मछलीशहर एवं मीरगंज के सम्मानित व्यापारी पत्रकारगण उपस्थित रहे।
    ad
    ad







    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad