जौनपुर। लाखों की कीमत का चावल गड़प करने का आरोपित चालक धराया | #Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
जौनपुर। स्थानीय कस्बे के शाहगंज मार्ग से पुलिस ने मंगलवार की रात व्यापारियों को धोखा देकर उनके खाद्यान्न को ट्रक पर लाद गड़प कर जाने के आरोपित ट्रक चालक को मुखबिर की मदद से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके पास से बेचे गये चावल के साढ़े पांच लाख रूपये भी बरामद किया है। आवश्यक कार्यवाही के बाद उसे बुधवार को चलान न्यायालय भेज दिया गया।
बीते पांच अगस्त को तिघरा बाजार निवासी चावल व्यवसायी मंगला अंबेडकरनगर जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के एकडल्ला गांव निवासी ट्रक चालक सुशील तिवारी के वाहन पर चावल लदवाकर महाराष्ट्र के लिए भेजा था। तय समय पर चावल वहां न पहुंचने पर उसने चालक के खिलाफ गबन का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दिया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही थी। जांच में पता चला कि आरोपित बदलापुर कस्बे के भी एक व्यापारी का इसी तरह चावल गायब किया हुआ है। यही नहीं प्रतापगढ़ जिले से पूरी ट्रक भर खली भी झांसा देकर उड़ा चुका है।
प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह ने बताया कि वांछित की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहो पर दबिश दी जा रही थी। शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित किसी और व्यापारी को झांसा देने के चक्कर में खुटहन क्षेत्र में घूम रहा है। उप निरीक्षक संतराम यादव, कांस्टेबल हरेन्द्र, गिरीश यादव व अन्य हमराहियों सहित टीम बनाकर कर उसे शाहगंज मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।