जौनपुर, मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से संचारी रोग अभियान का किया शुभारम्भ #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संचारी रोग अभियान के तृतीय चरण का शुभारंभ किया गया। जनपद के एनआईसी में अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी दिनेश सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राकेश कुमार सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से शासन द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। अतर्विभागीय समन्वय एवं जन सहभागिता से किसी भी महामारी को कैसे प्रभावी रुप से नियंत्रण किया जा सकता है, विगत 3-4 वर्षों में आये परिणाम इसका उद्ाहरण है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के 38 जिले ऐसे थे जहां पर दिमागी बुखार से प्रतिवर्ष कई बच्चों की मौत हो जाती थी जिस पर इस अभियान द्वारा काफी हद तक काबू पाया गया। इस अभियान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अलावा नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग/ग्राम विकास विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग/समाज कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग तथा सूचना विभाग के साथ समन्वयक स्थापित करते हुए संचारी रोग अभियान को संचालित किया जा रहा है जिससे बेहतर परिणाम प्राप्त हुए हैं। सभी विभागों के दायित्व निर्धारित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद स्तर पर जिलाधिकारी के नेतृत्व में संचारी रोग अभियान के लिए जो टीमें काम कर रही हैं, वह बिना किसी देरी व लापरवाही के इस अभियान में जुट जाएं।
उन्होंने कहा कि इस वक्त मौसम में बदलाव हो रहा है जिससे संक्रमण तेजी से फैलने की संभावना हो सकती है, इसलिए इस समय अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने बताया कि 1 से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग अभियान का तृतीय चरण चलाया जाएगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशों का अक्षरशः पालन करें तथा पूरी ताकत से इस अभियान में जुट जाय।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।