• Breaking News

    जौनपुर, अन्याय, अत्याचार, दुराचार की पराकाष्ठा पार कर गयी भाजपाः नीरज पहलवान #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    केराकत, जौनपुर। स्थानीय विधानसभा के समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष नीरज पहलवान अपने आवाज पर प्रेसवार्ता करते हुए बाबरी फैसला व हाथरस की घटना पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए भाजपा पर तंज किया। 

    उन्होंने कहा कि 13 का अंक भाजपा की उल्टी गिनती शुरू करती है। 13 दिन 13 महीना अटल जी के साथ जो हुआ, वह देश की जनता जानती है। ठीक बाबरी मस्जिद पर 13 जजों द्वारा आए फैसले का हम स्वागत करते हैं लेकिन साथ ही यह भी जानना चाहते हैं कि हर गुनाह का कोई न कोई मुल्जिम होता है तो यह स्पष्ट होना चाहिए कि बाबरी विध्वंस की आग लगाने का दोषी कौन है? दूसरी तरफ जघन्य अपराध जो पूरे प्रदेश में अपने चरम पर है, हाथरस की घटना के साथ पुलिसिया कार्यवाही का विरोध करते हुए सरकार से जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग किया और कहा कि पीड़ित परिवार के साथ समाजवादी पार्टी पूरी तरह से खड़ी है। समय आने पर माकूल जवाब दिया जाएगा। साथ ही हाथरस की घटना की न्यायिक जांच भी होना चाहिए और परिवार को स्थाई निवास नौकरी सुरक्षा और मुआवजा भी दिया जाना चाहिए। 

    इस अवसर पर शमशेर मास्टर, मुलायम यादव, रामाशीष यादव, बबलू पाठक, मनीष यादव, सुद्दु यादव, राकेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad