• Breaking News

    जौनपुर। मोदी जी ! यहां चुनाव है, दो गज की दूरी पर रहेंगे तो प्रचार कैसे करेंगे | #JaunpurUpdateNews

     Jaunpur Update News
    जौनपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से गुरूवार को ही अपील की कि ''आइए, कोरोना से लड़ने के लिए एकजुट हों! हमेशा याद रखें: मास्क जरूर पहनें। हाथ साफ करते रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। ‘दो गज की दूरी’ रखें। #Unite2FightCorona'' लेकिन अब प्रधानमंत्री की बात आम आदमी ही मानेगा नेता और उनकी पार्टी के लोग थोड़े ही मानेंगे या यह भी हो सकता है यह बातें उन्होंने जहां पर चुनाव ना हो वहां के लिए कही हो जो भी हो जिले के मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है तभी तो उसे पीएम की अपील भी नहीं सुनाई पड़ रही है।

    %25E0%25A4%25AE%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%25A6%25E0%25A5%2580%2B%25E0%25A4%259C%25E0%25A5%2580%2521%2B%25E0%25A4%25AF%25E0%25A4%25B9%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2582%2B%25E0%25A4%259A%25E0%25A5%2581%25E0%25A4%25A8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25B5%2B%25E0%25A4%25B9%25E0%25A5%2588%252C%2B%25E0%25A4%25A6%25E0%25A5%258B%2B%25E0%25A4%2597%25E0%25A4%259C%2B%25E0%25A4%2595%25E0%25A5%2580%2B%25E0%25A4%25A6%25E0%25A5%2582%25E0%25A4%25B0%25E0%25A5%2580%2B%25E0%25A4%25AA%25E0%25A4%25B0%2B%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%25B9%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%2582%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%2587%2B%25E0%25A4%25A4%25E0%25A5%258B%2B%25E0%25A4%25AA%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%259A%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25B0%2B%25E0%25A4%2595%25E0%25A5%2588%25E0%25A4%25B8%25E0%25A5%2587%2B%25E0%25A4%2595%25E0%25A4%25B0%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%2582%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%2587%2B%2B%2523NayaSaberaNetwork


    गुरूवार को मल्हनी विधानसभा उपचुनाव के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने ताबड़तोड़ सभाएं की। इसमें ना तो दो गज की दूरी दिखी और ना मंत्री जी ने मास्क पहना। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन शायद चुनाव के दौरान नहीं करना है। ख़ैर प्रधानमंत्री की अपील मुख्यमंत्री के कैबिनेट मंत्री नहीं सुन पा रहे है। वो तो सिर्फ और सिर्फ भाजपा को मल्हनी की सीट दिलाने में जुटे हुए है। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री आये थे उन्होंने भी ऐसा ही करने को कहा था लेकिन उनके कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ और स्वयं उन्होंने मास्क लगा रखा था। अब लोग तो यह कह रहे है कि कोरोना खत्म हो गया है तो मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके क्या होगा? लेकिन एक तरफ जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों को शपथ दिला रहे है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से दो गज की दूरी बनाने और मास्क लगाने की अपील कर रहे है। साथ ही उन्होंने यह भी अपील किया कि ''जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं।'' लेकिन यहां कौन सुन रहा है जब जिम्मेदार को भी कोई फर्क नहीं है तो फिर आम जनमानस कैसे पालन करेगा?

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad