जौनपुर। भरौली गोलीकांड : नाट्कीय ढंग से मुख्य आरोपी तारिक ने किया सरेंडर | #JaunpurUpdateNews
जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भरौली गांव में बीते महीने हुए लाइव हत्याकांड के मुख्य आरोपी तारिक पुत्र हाशिम ने अभी कुछ देर पहले नाटकीय ढंग से दीवानी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
बताते हैं कि भरौली गोली कांड का मुख्य आरोपी तारिक सुबह आत्मसमर्पण हेतु अपने वकीलों की एक भारी भरकम टीम के साथ दीवानी न्यायायलय पहुंचा, जहाँ पहले से मौजूद पीड़ित परिजनों ने तारिक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वकीलों की टीम बीच में आ गयी और पीड़ित परिजनों से हाथापाई करने लगी इस बीच मौका पाकर आरोपी तारिक अदालत कक्ष में घुस गया और आत्मसमर्पण कर दिया।
ज्ञात रहे बीते महीने तारिक ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से इश्तियाक एवं उनके बेटे ओसामा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी जिसके नतीजे में ओसामा की मौके पर हो मौत हो गई थी जबकि इश्तियाक अभी भी वाराणसी के एक निजी अस्पताल में ज़िन्दगी और मौत से लड़ रहा है,
हत्याकांड के बाद पुलिस ने फरहान पुत्र इश्तियाक की तहरीर पर 5 नामजद लोगो के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश एवं शांति भंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था, अब तक 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जबकि मुख्य आरोपी तारिक ने आज आत्मसमर्पण किया है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।