जौनपुर, हड़ताल में विद्युत व्यवस्था बाधित न हो इसके लिए जिला प्रशासन कर रही तैयारियां #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
जौनपुर । 05 अक्टूबर को विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा घोषित हड़ताल में से विद्युत व्यवस्था बाधित न हो इसकी तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। इसके संबंध में जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश,मुख्य राजस्व अधिकारी राजकुमार द्विवेदी,सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्रा तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट कक्ष में बैठक कर आगे की रणनीति तय की गई ।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में 132 केवी और 33 / 11 केवी के सभी विद्युत स्टेशन का भ्रमण कर ले तथा विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चालू रखना सुनिश्चित करें। विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चालू रहे तथा हड़ताल से कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए मजिस्ट्रेट तथा पुलिस कर्मियों की की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी जिस उप केंद्र पर है लगाई गई है वह अपने ड्यूटी वाले उपकेंद्र पर ही मौजूद रहे।
जनपद में 220 केवी का एक विद्युत गृह, 132 के 8 विद्युत गृह और 33 / 11 केवी 90 विद्युत ग्रह हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नोडल अधिकारी होगें जो सभी व्यवस्थाएं और समस्याओं का हल करेंगे। जिला स्तर पर डिप्टी कलेक्टर श्री अनुराग यादव के नेतृत्व में एक कंट्रोल रूम(05452-260666) बनाया गया है जो 24 घंटे कार्य करेगा।
बैठक के पश्चात जिलाधिकारी ने मीरगंज स्थित 220 केवी के उप केंद्र का निरीक्षण किया तथा वहां कार्यरत संविदा कर्मचारियों से बात की। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल से जनपद की विद्युत व्यवस्था पर असर नहीं पड़ने दिया जाएगा इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।