जौनपुर, चौकी इंचार्ज पुष्पा देवी पर वसूली का आरोप, जांच के आदेश #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
जौनपुर। तत्कालीन एसपी अशोक कुमार के कार्यकाल में अपराध का ग्राफ चरम पर था, वहीं पुलिस भी अपनी कार्यप्रणाली को लेकर अक्सर चर्चा में रहती थी।
जैसे—तैसे उनका तबादला हुआ और जिले में नए एसपी राजकरन नैय्यर ने कमान संभाली। लोगों को उम्मीद जगी अब युवा एसपी के आने से अपराध के ग्राफ में गिरावट आयेगी।
इसी दिशा में युवा एसपी कार्य भी कर रहे है लेकिन इन दिनों शहर कोतवाली क्षेत्र के राज कालेज चौकी इंचार्ज पुष्पा देवी पर भ्रष्टाचार का आरोप लग रहा है। पुलिस पर यह आरोप कोई नया नहीं है बावजूद इसके नवागत एसपी इस पर क्या कार्रवाई करेंगे वह उनके कार्यकाल के लिए मिसाल बनेगी। वहीं ट्वीटर पर हुई शिकायत की जांच के आदेश एडीजी जोन वाराणसी ने दे दिये है। जवाब में जौनपुर पुलिस ने राजपत्रित अधिकारी से जांच कराने की बात कही है।
गौरतलब हो कि इन दिनों राज कालेज चौकी इंचार्ज पुष्पा देवी लगातार वाहनों की चेकिंग और शहर में सक्रिय रहती हैं। ट्वीटर पर जौनपुर पुलिस समेत आलाधिकारियों के ट्वीटर हैंडल को शिकायत की गयी कि राज कॉलेज चौकी इंचार्ज पुष्पा देवी ठेले, खुमचे व छोटे दुकानदार से अवैध वसूली करती है।
इस तरह की शिकायत मिलते ही पुलिस के होश उड़ गये। ट्वीटर हैंडल पर फौरन ADG ज़ोन वाराणसी ने जांच के आदेश दे दिये। जौनपुर पुलिस ने राजपत्रित अधिकारी से जांच करने की बात कही। चौकी इंचार्ज पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया है। अब देखना यह है कि युवा एसपी राजकरन नैय्यर इस मामले में क्या कार्रवाई करते है।






No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।