जौनपुर। किसानों के हित में खड़ी है भाजपा सरकार : बीपी सरोज | #JaunpurUpdateNews
जौनपुर। देश के अन्नदाता किसान आज तरक्की की राह पर है। उसे अपनी उपज का उचित मूल्य बिना किसी विचौलिए के तुरंत मिल रहा है। भाजपा सरकार द्वारा लाया गया किसान बिल आने वाले दिनों में किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह बातें मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज ने क्षेत्र के गोहका गांव में भाजपा नेता इन्द्रेश तिवारी के आवास पर आयोजित आत्मनिर्भर किसान गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसान दिन-रात मेहनत कर अपनी उपज अब तक औने-पौने दाम पर बेचने पर मजबूर था पर इस किसान बिल से निश्चित तौर पर किसानो को उसकी उपज का उचित लाभ मिलेगा। भाजपा सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है। जल्द ही भारत सरकार किसानों को पेंशन की भी व्यवस्था करने जा रही है। सांसद ने भाजपा सरकार द्वारा लाई जा रही तमाम जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में किसानो को जानकारी दी। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता ब्राह्मदेव तिवारी, शिक्षक नेता फौजदार अखिलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष बेलवा अम्बरीष सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश शुक्ल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक नारायण सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष बरसठी रमेश दुबे आदि लोगो ने संबोधित कर किसानों के प्रति सरकार की नीतियो को बताया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रबंधक मुकेश तिवारी, श्यामधर मिश्र, पूर्व प्रधानाचार्य लालचन्द्र दुबे, प्रधानाचार्य नवनील तिवारी, जेपी मिश्र, हृदय नारायण दुबे, प्रवीण चौहान, प्रधान संदीप सिंह, इंसान अली, भागवत प्रसाद तिवारी, नितेश बिंद, सुरेन्द्र सिंह, बाबूराज गौतम, उमाशंकर यादव सहित क्षेत्र के तमाम किसान व संभ्रांत लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राकेश शुक्ल एव संचालन इन्द्रेश तिवारी ने किया। अंत में आयोजक भाजपा नेता इंद्रेश तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।