• Breaking News

    जौनपुर, मल्हनी उपचुनाव में भाजपा से घबराये विपक्ष ने सांसद की गाड़ी पर किया हमला

    जौनपुर। जनपद की मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस का कारनामा किसी भी दृष्टि से सही नहीं कहा जा सकता। जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद की गरिमा को तवज्जो नहीं देने वाली पुलिस भला आम नागरिकों के साथ कैसा अमानवीय व्यवहार करती होगी। इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। 

    बताते चलें कि बुधवार की शाम मड़ियाहूं कोतवाली के सामने मछलीशहर के सांसद वीपी सरोज के काफिले व उनके गनर पर उग्र भीड़ ने जानलेवा हमला कर दिया जिसमें सांसद समेत उनके अंगरक्षक एवं ड्राइव को धक्का-मुक्की का सामान करना पड़ा। यह हमला स्थानीय पुलिस की सह पर किया गया। आरोप है कि उपद्रवी लोग के साथ पुलिस भी सांसद की गाड़ी पर ईंट-पत्थरों एवं लाठी से हमला करने लगी। 

    मौके पर सांसद वीपी सरोज दूसरी गाड़ी में थे, अन्यथा उनके साथ होने वाली किसी अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। वहीं मड़ियाहूं पुलिस घटना का कारण सांसद के गनर द्वारा एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारना बता रही है। इस बाबत पूछे जाने पर मछलीशहर सांसद वीपी सरोज ने बताया कि मल्हनी उपचुनाव में मेरी सक्रियता को लेकर विरोधी पार्टी के नेताओं ने पुलिस से मिलकर मेरे ऊपर प्राणघातक हमला कराना चाहते थे जिसमें मड़ियाहूं कोतवाली का एक यादव सिपाही जान-बूझकर मेरे काफिले को जाम लगवाकर बीच रास्ते में रोक रखा था। 

    श्री सरोज ने बताया की मेरे साथ चल रही गाड़ी के ड्राइवर ने अपना शीशा नीचे कर रखा था जिसे देख उक्त सिपाही ने जातिसूचक गाली दिया जिस पर भीड़ में फंसे मेरे गनर नीचे उतरकर रास्ता साफ कराने का प्रयास कर रहे थे जहां उक्त पुलिसवाला गनर समेत मुझे गाली देते हुए हमलावर हो गया। इसी बीच भीड़ में छिपे विरोधी दल के उपद्रवी कार्यकर्ता उग्र होकर मेरी गाड़ी को क्षतिग्रस्त करते हुए हमें खोज रहे थे किंतु दूसरी गाड़ी में होने के कारण मैं बच गया। पुलिस बचाव की बजाय मेरी गाड़ी तोड़ने व बलवा कराने में लगी थी। फोन पर आपबीती बताते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दे दी गयी है।

    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad