जौनपुर। कुएं में मिली विवाहिता की लाश, पति पर हत्या का आरोप | #JaunpurUpdateNews
जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खोइरी (खरगापुर) गांव में शनिवार की अलसुबह विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में लाश मिलने से पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे मृतिका के परिजनों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
बताते हैं कि उक्त गांव निवासी पिंकी शुक्ला उम्र 26 वर्ष पत्नी संदीप शुक्ला की लाश घर से कुछ दूर कुएं में मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इधर मायके वालों ने पति सहित ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।
बता दें कि पिंकी शुक्ला पुत्री दिनेश मिश्रा निवासी हरजुपुर करीयाव थाना मोढ़ की शादी सन् 2018 में खरगापुर गांव निवासी संदीप शुक्ला से हुई थी। मृतिका के भाई अंकित मिश्र ने बरसठी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दहेज के लिए बीती रात ससुराल वालों ने मेरी बहन को मारकर कुएं में फेंक दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक श्यामदास वर्मा मौके पर पहुंच गए और शव को कुएं से निकलवाकर कब्जे में लेटे हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए मृतका के भाई अंकित मिश्रा की तहरीर पर बरसठी पुलिस ने पति संदीप शुक्ला, भाई विनोद, आनंद, प्रदीप, सास प्रेमशिला देवी, ननद रेखा देवी के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार मड़ियाहूं संतोष सिंह, सीओ राजेंद्र प्रसाद भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किए। मृतिका को डेढ़ वर्ष का एक पुत्र भी है। इंस्पेक्टर श्यामदास वर्मा ने बताया कि मृतका के भाई के तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। शीघ्र नामित आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।