जौनपुर। झांकी टीम ने दर्शकों का किया भरपूर मनोरंजन | #JaunpurUpdateNews
जौनपुर। बख्शा प्रखंड क्षेत्र के विशेषरपुर गांव निवासी समाजसेवी राम यादव ने शुक्रवार की रात गांव के ही 150 नवरात्र व्रतियों के बीच साड़ी स्वरूप चुनरी व कम्बल का वितरण किया़। साथ ही भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। माता रानी के जगराते में भक्त पूरी रात झूमते रहे। इस दौरान गांव के भक्त मौजूद थे।
मुम्बई के कलाकारों ने देवी मां का गीत प्रस्तुत किया। मुम्बई के भाजपा नेता राम यादव ने मां की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर जागरण का शुभारंभ किया। कलाकारों के कार्यक्रम से भक्त भावविभोर हो गए। कलाकारों द्वारा पेश की गई झांकियां व भजनों से माहौल पूरी रात भक्तिमय बना रहा। वहीं झांकी टीम ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान मनीलाल यादव, पारस नाथ यादव, दिवाकर यादव, राजेश यादव, अशोक यादव, विकास, जितेश, पिंटू यादव, प्रिंस यादव व युवा समाजसेविका रेखाराम यादव सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।