जौनपुर, दबंगों ने की युवक की पिटाई, सीएचसी में चल रहा उपचार #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
मछलीशहर, जौनपुर। घर के सामने मुर्गी चराने से मना करने पर दबंगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवक का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार नगर के शादीगंज निवासी अकरम 35 वर्ष पुत्र हुसैन के अनुसार घर के बगल मेरी बिरादरी के कुछ दबंग लोग मेरे घर के सामने अपनी मुर्गियां छोड़ देते हैं। मुर्गियां दिन भर घर के सामने गंदगी करती थीं।
मैंने उन्हें इसके लिए कई बार मना किया किन्तु वह लगातार मेरी बात को अनसुनी कर दे रहे थे। शुक्रवार को मैंने उन्हें मना किया तो उन लोगों में से 3 लोगों ने मेरी जमकर पिटाई कर दी जिससे मेरा सिर फूट गया।
घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने युवक को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया जहाँ समाचार लिखे जाने तक उसका उपचार चल रहा है। वहीं दबंगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है जो फरार चल रहे हैं।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।