जौनपुर, दिनेशकान्त यादव के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्यवाही रद्द #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
जौनपुर। पूर्व सांसद उमाकांत यादव के पुत्र दिनेशकांत यादव के विरुद्ध गैंगेस्टर व कुर्की की कार्यवाही का मुकदमा बदलापुर थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी राजेश यादव ने दर्ज किया था।
मुकदमे और गैंगेस्टर की कार्यवाही को चुनौती देते हुए दिनेशकांत यादव ने पुलिस अधीक्षक व तत्कालीन थाना प्रभारी बदलापुर राजेश यादव व थाना प्रभारी सिंगरामऊ को कानूनी नोटिस भेज करके अपने विरुद्ध दर्ज मुकदमे को आधारविहीन बताया। साथ ही जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर अपने विरुद्ध दर्ज मुकदमा और गैंगेस्टर को गैरकानूनी बताया।
इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने पुलिस को समस्त दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया परन्तु पुलिस के पास दिनेशकांत यादव के विरुद्ध कोई भी साक्ष्य मौजूद नहीं था।
इसके उपरांत जिलाधिकारी अपने जांच में मुकदमा फर्जी पाया जिससे गैंगेस्टर की कार्यवाही तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए कुर्की किए बैंक खातों को तत्काल प्रभाव से संचलित कराने का निर्देश तहसीलदार शाहगंज को देते हुए पुलिस अधीक्षक से तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक बदलापुर राजेश यादव के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने का निर्देश दिया।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।