जौनपुर। मलमास माह के चौथे व आखरी सोमवार को श्रद्धालुओं ने किया दर्शन पूजन | #JaunpurUpdateNews
जौनपुर। जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज में प्राचीन ऐतिहासिक सांईनाथ महादेव मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मलमास माह के चौथे व आखरी सोमवार को श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किए। कोविड 19 के बाद भी श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन करने के लिए सोशल डिस्टेंसिग का पालन ही भूल गए थे और सुबह काफी भीड़ होने के कारण मंदिर के मुख्य द्वार से श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन कराने के लिए महिला और पुरुष का लाइन लगा दिया गया था और श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे।
कोरोनावायरस जैसी महामारी से बचने के लिए मंदिर परिसर में भीड़ न लगने के लिए दुकानें हटवा दिए गए थे। सुबह से ही पुलिस कांस्टेबल नीरज कुमार व साथ में लगाएं गए होमगार्ड के साथ मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था संभालने में लगे हुए थे और श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए मंदिर में दर्शन करवा रहे थे। मंदिर पुजारीन श्रीमती माला शुक्ला अध्यक्ष प्रबंधक ने बताया कि सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किये गये है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।
लकी यादव ने किया दर्शन पूजन
मल्हनी विधानसभा सपा प्रत्याशी लकी यादव ने सांईंनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया। लकी ने जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूर्ण करने की मन्नत मांगी। दर्शन पूजन कर बाहर निकलते ही महिला सपा नेता व मंदिर पूजारीन माला शुक्ला ने माला लेकर चुनाव में जीत हासिल करने की दुआ दी। इस मौके पंकज विश्वकर्मा, सन्तोष कन्नौजिया, संदीप यादव, संदीप शुक्ला, छोटेलाल यादव अन्य सपा कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।