जौनपुर। मल्हनी में हमारी जीत लगभग तय : राज यादव | #JaunpurUpdateNews
जौनपुर। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने बताया कि विधानसभा मल्हनी में उपचुनाव को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। सियासी गर्माहट भी तेज हो चुकी है जिसमें समाजवादी पार्टी ने कद्दावर नेता रह चुके स्व. पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। उपचुनाव तैयारी को लेकर समाजवादी पार्टी के छोटे-बड़े कार्यकर्ता मल्हनी विधानसभा में घर-घर जाकर लोगों के साथ जनसंपर्क कर रहे हैं तथा समाजवादी पार्टी के द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिना रहे हैं। मल्हनी विधानसभा में समाजवादी पार्टी ने विगत कई वर्षों से विकास के मुद्दे पर चुनाव जीतती की आ रही है और इस बार भी विकास के मुद्दों को लेकर ही मल्हनी विधानसभा का उपचुनाव जीतेगी।
श्री यादव ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान जनता का जो समाजवादी पार्टी के प्रति संदेश आ रहा है उससे साफ साफ जाहिर होता है कि विधानसभा मल्हनी में समाजवादी पार्टी की जीत तय है, क्योंकि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त है प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रही है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी एकदम चरम पर है। प्रदेश के युवा वर्ग लोग बेरोजगारी की मार झेल रहे है जिसकी वजह से सरकार के खिलाफ है इसलिए मल्हनी विधानसभा में समाजवादी पार्टी की जीत लगभग तय है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।