जौनपुर, मां महुवारी के दिव्य धाम में अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के महुवारी ग्रामसभा में स्थित अति प्राचीन माँ महुवारी के दिव्य धाम में अष्टमी के दिन हजारों श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा के साथ पूजन अर्चन किया।
किंवदंतियों से प्रमाण मिलता है कि अति प्राचीन काल में माँ दुर्गा का अवतार महुवारी देवी के नाम से हुआ और स्थानीय ग्राम डुभुरा में नीम के पेड़ में समाहित हो जाने के पश्चात यही उनका दिव्य धाम बना जहां पर नवरात्रि सहित वर्ष भर क्षेत्र के ही नहीं, बल्कि दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा के साथ मां के दरबार में माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं और अपनी सभी मनोकामना की पूर्ति करते है। इन्हीं के नाम से डुभुरा गांव का नाम महुवारी पड़ा।
बताया जाता है कि लगभग 16 गांव तथा मौजा की यह डीह है जहां वर्ष भर बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा श्रद्धालु कराही चढ़ाते हुए हलवा और पूरी भी मां के दरबार में अर्पित करते हैं और अपनी सभी इच्छाओं की पूर्ति करते हैं।
ऐसे दिव्य धाम में इस नवरात्रि पर पुजारी दुर्वाशा ने नव दिन का व्रत रखते हुए कलश की भी स्थापना किया है जहां उनकी देख-रेख में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण पूजन-अर्चन का कार्य कर रहे हैं और माता के जयकारें से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।