चंडीगढ़, PGI में कोरोना वैक्सीन का पहला फेज सफल, स्वयंसेवकों को दी गई दूसरी खुराक
चंडीगढ़ - PGI में ऑक्सफोर्ड की कोविड शील्ड वैक्सीन के मानव परीक्षण का पहला फेज सफल रहने के बाद शनिवार को स्वयंसेवकों को दूसरी खुराक दी गई। मानव परीक्षण में 25 सितंबर को जिन तीन स्वयंसेवकों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई थी, उन्हें ही दूसरी खुराक दी गई है। परीक्षण करने वाली टीम का कहना है कि इसमें शामिल तीनों स्वयंसेवकों की स्थिति संतोषजनक है। गुरुवार को उन स्वयंसेवकों के ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट का परिणाम संतोषजनक आने के बाद यह निर्णय लिया गया। उनकी एंटीबॉडीज रिपोर्ट भी बेहतर आई है।
PGI के निदेशक प्रो. जगतराम ने बताया कि वैक्सीन के मानव परीक्षण के पहले फेज की सफलता से टीम में उत्साह है। शनिवार को परीक्षण के क्रम को आगे बढ़ाते हुए स्वयंसेवकों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई है। इसके बाद अब तय समय सीमा तक आकलन किया जाएगा। यह प्रक्रिया वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके अन्य स्वयंसेवकों पर भी अपनाई जाएगी। 27वें दिन ब्लड जांच कर रिपोर्ट के आधार पर 28वें दिन दूसरी खुराक दी जाएगी।
प्रो. जगतराम ने बताया कि PGI में 25 सितंबर से शुरू परीक्षण के लिए अब तक 100 से ज्यादा स्वयंसेवकों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। वहीं, अन्य स्वयंसेवकों की स्क्रीनिंग का क्रम जारी है, उनकी संख्या भी डेढ़ सौ के पार पहुंच चुकी है। कोरोना को मात देने के लिए विश्व भर में इस वैक्सीन का मानव परीक्षण चल रहा है। चंडीगढ़ PGI में मानव परीक्षण के लिए अब तक 500 से ज्यादा स्वयंसेवकों ने पंजीकरण कराया है। इसके लिए पंजीकरण का क्रम अभी भी जारी है।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।