• Breaking News

    जौनपुर। हर व्यक्ति श्रीराम के आदर्श जीवन को अपनाएं : धनंजय सिंह।#JaunpurUpdateNews

    जौनपुर। बक्शा क्षेत्र में स्थित भुतहां गांव में श्री आदर्श रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला का उद्घाटन पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता की आरती करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान रामलीला समिति के तत्वावधान में राम वन गमन, सुपूर्णखा नक्कटैया, सीताहरण, सुग्रीव मित्रता, बाली वध का भावपूर्ण मंचन किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि श्रीराम के जीवन आदर्श को हर व्यक्ति को अपनाना चाहिए। भीड़ देखकर यह लग रहा है कि आज भी लोगों में रामलीला के प्रति रुचि है। गांव के छोटे-छोटे बच्चे रामलीला में मंचन करते हैं।


    उन्होंने कहा कि भूतहां हमारा घर है। यहां के लिए लोग हमें पूरा समर्थन करते हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, बाबादीन सिंह, विवेक सिंह, जंग बहादुर सिंह, सूरज सिंह, मयंक बाबू, सुनील सिंह बीडीसी, प्रेम प्रकाश मुन्ना, सत्य प्रकाश सिंह, बब्बू सिंह, सोनू सिंह, वरिष्ठ पत्रकार वन्देश सिंह, पंकज सिंह, सौरभ सिंह, कृष्ण, डब्लू सिंह, आमी हसन, अमित निगम, सर्वेश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में ग्राम प्रधान राजेश सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

    AD


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad