Jaunpur Update News
जौनपुर। जनपद में 12 रबीउल अव्वल को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी स.अ.व बड़ी अकीदत के साथ मनाया जाता था। इस वर्ष कोविड-19 के दृष्टिगत नहीं मनाया जा रहा है। वहीं मरकजी सीरत कमेटी की ओर से जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जिला अस्पताल में रक्तदान करके इस पर्व का जश्न मनाया गया। साथ ही एकता व अमन का संदेश दिया गया। इसके पहले रक्तदान शिविर का शुभारम्भ वरिष्ठ पत्रकार नासिर खान ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात् मरकजी सीरत कमेटी के महासचिव हफीज शाह ने बताया कि आज पूरे संसार में हजरत मोहम्मद स.अ.व की विलादत का जश्न मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में शीराज-ए-हिन्द जौनपुर में इस पर्व पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जहां 20 लोगों ने रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से हम एकता का संदेश देते हैं। हमारा यह प्रयास है कि जो जरूरतमंद हैं, उनको आसानी के साथ रक्त मिल सके। मोहम्मद साहब ने हमेशा दूसरों की मदद करने की शिक्षा दी है, इसलिए मरकजी सीरत कमेटी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। शिविर में गौरव सेठ, प्रदीप जायसवाल, उत्कर्ष सेठ, अफ्फान खान, गौतम सेठ, नितिन जायसवाल, मो. तालिब, मो. आसिम, मो. शाद सहित तमाम लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर डा. अर्शी, अजमत अली, शाहनवाज खान, सद्दाम हुसैन, मोहम्मद आजम, उबैद अंसारी, साहेबे आलम, मो. शाद, मो. आसिम, अजवद कासमी, अजमत अली, अब्दुल हलीम सिद्दीकी, आजम केके आर्य, शहनवाज खान, शकील मंसूरी, दानिश इकबाल, कमालुद्दीन अंसारी, मो. शाकिब अहमद, मेराज अहमद, रमेश श्रीवास्तव, दिलीप सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में आयोजक हफीज शाह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
AD
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।