• Breaking News

    जौनपुर, सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार कर विद्युतकर्मियों ने किया प्रदर्शन #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर केन्द्र सरकार द्वारा लाये जा रहे इलेक्ट्रिसिटी (अमेण्डमेंड) एक्ट 2020 और निजीकरण के विरोध में सभी विद्युत अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदाकर्मियों द्वारा मौजूदा महामारी को ध्यान में रखते एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सोमवार से जनपद के संयुक्त संघर्ष समिति के समस्त घटकों द्वारा सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार प्रारम्भ किया गया। 

    इस मौके पर कर्मचारियों ने कहा कि सरकार द्वारा जब तक निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया जाता तब तक कार्य बहिष्कार किया जायेगा। निजीकरण के विरोध में आखिरी सांस तक निर्णायक युद्व लड़ने और सरकार की गलत नीतियों के कारण अगर जेल जाना पड़ा तो इसके लिए भी तैयार रहने को कहा। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि प्रदेश में कही भी विद्युत कर्मचारियों का उत्पीड़न शासन/प्रशासन द्वारा किया जाता है तो उसी क्षण समस्त कर्मचारी जेल भरो आंदोलन प्रारम्भ कर देंगे। 

    विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता इं. एके सिंह और संचालन निखिलेश सिंह संयोजक विद्युत कर्मचारी संयुक्त सघर्ष समिति जौनपुर ने किया। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक व पंेशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीबी सिंह, महामंत्री चन्द्रशेखर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेचन मिश्रा, मंत्री राजबली यादव, उपाध्यक्ष केके तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं. राजेन्द्र सिंह, सफाईकर्मी के जिलाध्यक्ष संजय चौधरी उपस्थित होकर अपना समर्थन विद्युतकर्मियों को दिया। 

    इस दौरान विजय सिंह अध्यक्ष पूर्वांचल विश्वविद्यालय, विजय सिंह अध्यक्ष श्री दुर्गा पूजा महासमिति, मोती लाल यादव, अनील अस्थाना, मनीषदेव, मनीष श्रीवास्तव, इं. नजम अहमद, इं. राम अधार, संजय यादव, सत्या उपाध्याय सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। 

    इस अवसर पर इं. विनोद गुप्ता, इं. हरीश प्रजापति, इं. अभिषेक श्रीवास्तव, इं. मनोज कुमार, इं. संजय गुप्ता, इं. विकास यादव, इं. रोशन जमीर, विनोद कुमार, इं. राहुल कुमार, इं. अमर सिंह पटेल, इं. आतिश यादव, इं. निर्भीक भारती, इं. प्रदीप कुमार, इं. अभिषेक केसरवानी, असगर मेंहदी, प्रदीप राय, अश्वनी श्रीवास्तव, प्रभात पाण्डेय, विश्राम मौर्या, आजाद चन्द्रशेखर, संतोष श्रीवास्तव, मोहन पाण्डेय, विजय चौहान, रविन्दर सिंह, विजय यादव, रण बहादुर यादव, प्रमोद मौर्या, रितेश, बृजेश राय, अशोक पटेल, संतराम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    ad
    ad



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad