• Breaking News

    जौनपुर, आधार कार्ड बनाने के सेण्टरों पर खुलेआम उड़ रहीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर के मछलीशहर रोड पर स्थित एक आधार कार्ड सेन्टर पर खुले आम सोशल डिस्टेंशिंग की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। 

    बताते हैं कि स्थानीय नगर के मछलीशहर रोड पर आधार कार्ड बनाने का सेन्टर आवण्टित हुआ है जहाँ संचालक द्वारा महामारी के प्रोटोकाल व सरकार द्वारा उससे बचाव के लिए जारी की गयी गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। 

    लोगों ने बताया कि प्रतिदिन इसी प्रकार सुबह से ही नया आधार कार्ड बनवाने अथवा उसमें संशोधन करवाने के लिए मजबूरी में लम्बी कतारें लगती हैं जहाँ कोरोना वायरस से बचाव का कोई उपाय नहीं होता है। सभी मजबूरी में उसी भीड़-भाड़ में लाइन लगाकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते हैं। 

    प्रशासन द्वारा यदि और आधार बनाने के सेन्टर आवण्टित कर दिए जायं तो लोगों को जहां इस परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा, वहीं लोग कोरोना वायरस की महामारी के संक्रमण से भी अपना बचाव कर सकेंगे।

    ad
    ad



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad