• Breaking News

    जौनपुर। पत्रकारों पर जुल्म प्रेस की आजादी पर कुठाराघात : घनश्याम | #JaunpurUpdateNews

    जौनपुर। महाराष्ट्र सरकार द्वारा एक हजार पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा दर्ज करके प्रताड़ति करने के मामले को लेकर पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने कहा कि क्लब यूपी व महाराष्ट्र पुलिस द्वारा रिपब्लिक न्यूज चैनल, उसके एडिटर इन चीफ अर्नव गोस्वामी सहित एडिटोरियल स्टाफ के विरु द्ध दर्ज की गई प्राथमिकी की निंदा करता है।


    श्री पाठक ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार का यह कृत्य प्रेस की स्वतंत्रता पर कुठाराघात है। लिहाजा प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से आग्रह है कि महाराष्ट्र पुलिस द्वारा सैकड़ों पत्रकारों पर दर्ज हुए मुकदमे को तत्काल वापस लेते हुए पत्रकारों की आवाज दबाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें, अन्यथा प्रदेश भर के पत्रकार महाराष्ट्र सरकार की कठपुतली बनी पुलिस के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। 

    श्री पाठक ने कहा कि पीपीसी परिवार अपने किसी भी साथी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। उक्त बातें प्रदेश अध्यक्ष ने पराऊगंज स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित पीपीसी की जिलास्तरीय बैठक में कही। 

    इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष पंकज भूषण मिश्र, जिलाध्यक्ष कृपाशंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, शिक्षाविद् डा. ब्राजेश यदुवंशी सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सचिव विजय शंकर विद्रोही व संचालन जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया। 

    इस मौके पर आये पत्रकारों का स्वागत जिलाध्यक्ष कृपाशंकर यादव ने किया। अन्त में मंडल उपाध्यक्ष पंकज भूषण मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर गुलजार अली, इकबाल खान, राजेश मिश्र, बृजनन्दन स्वरूप, इजहार हुसैन, सत्येंद्र नारायण तिवारी, मो. जावेद, रामाज्ञा यादव, आशुतोष मिश्र, अमित गुप्ता, राजेश पाल, प्रदीप सिंह, शशिकांत मौर्य, गणेश पाठक, नवनीत यादव, सर्वेश चन्द, पवन गुप्ता, अमित कुमार, अतुल दुबे, संजीव सिंह, अमित प्रताप, रोशन सिंह, संदीप मिश्रा, अवनीश यादव, निलेश मिश्रा, जहीर अहमद, प्रशान्त पाण्डेय, बृजेश सिंह, राम अवध सिंह, कमलेश यादव, प्रदीप मिश्रा, प्रवीण कुमार, मनोज गुप्ता, राजेश पाल, रामअवध सिंह, विनोद कुमार, अतुल दूबे, आशुतोष मिश्रा, बृजेश सिंह, संजीव सिंह, प्रदीप सिंह, अमित प्रताप, रोशन सिंह, मनोज शुक्ला, सोहराब अली सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

    AD




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad