जौनपुर। मैहरदेवी-कालीकुत्ती मार्ग बदहाल, राहगीर परेशान | #JaunpurUpdateNews
जौनपुर। नगर के मैहर देवी-कालीकुत्ती मार्ग की दशा इस समय बहुत ही खराब है। कारण यह कि सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ दी गई है जिससे राहगीरों को आवागमन में असुविधा होती है। जब भी कोई चार पहिया वाहन स्पीड से गुजरता है तो धूल का गुबार उड़ता है जिससे स्थानीय निवासियों व दुकानदारों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोग गिर कर चोटिल भी हो चुके है।
बता दें कि पीडब्लूडी द्वारा मैहर देवी - कालीकुत्ती मार्ग का चौड़ीकरण करने के साथ ही ढक्कनदार नाली का निर्माण कार्य पिछले वर्ष से ही शुरू कराया गया है जो कि पूरा भी हो चुका है, बस सड़क बनाना बाकी है लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण इस मार्ग पर दो महीने से भी अधिक समय से गिट्टी डाल कर छोड़ दी गयी है लेकिन अभी तक सड़क नहीं बनाई जा सकी है जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।