जौनपुर । तापस वेष विशेष उदासी...राम वनगमन की लीला देख छलके आंसू | #JaunpurUpdateNews
जौनपुर। कबूलपुर की रामलीला के रंगमंच पर मंगलवार की रात राम वनगमन की लीला की भावपूर्ण प्रस्तुति की गई। दशरथ- कैकेयी व राम -केवट के प्रसंग को देखकर दर्शकों की आंखे नम हो गई।
तापस वेष में चौदह वर्ष के लिए राम- लक्ष्मण सीता सहित जब वन पहुंचे तो उन्हें देखकर सूपर्णखा रीझ उठी।उसने माया से अत्यंत सुंदर रुप बनाकर राम के पास पहुंचकर अपने विवाह का प्रस्ताव रख दिया। तन की नहीं बल्कि मन की सुंदरता को देखने वाले रामजी के इशारे पर लक्ष्मण ने उसके नाक-कान को काटकर कुरुप कर दिया। सूपर्णखा के कुरुप होने व खरदूषण के मारे जाने की खबर से आग बबूला हुए रावण ने मारीच की मदद से माता जानकी जी का हरण कर लिया।
दशरथ अखिलेश सिंह, केवट योगेश श्रीवास्तव, लक्ष्मण मोनू गुप्ता, सीता छोटू वेनवंशी,कैकेयी दीपक चौहान व मंथरा की भूमिका में प्रदीप श्रीवास्तव ने अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।